Sidhi News: बारिश में महिला का घर गिरा, 4 बच्चों संग हुई बेघर, तहसीलदार ने स्कूल में दिलाया आश्रय

सीधी के कुसमी में भारी बारिश से महिला का कच्चा घर गिर गया। 4 बच्चों संग बेघर हुई महिला को तहसीलदार ने स्कूल भवन में दिलाया आश्रय।

Sep 4, 2026 - 19:27
Sep 4, 2026 - 19:28
 0  6
Sidhi News: बारिश में महिला का घर गिरा, 4 बच्चों संग हुई बेघर, तहसीलदार ने स्कूल में दिलाया आश्रय
Kusmi News: भदौरा में घर ढहा, तहसीलदार ने खाली स्कूल में कराया शिफ्ट
Sidhi News: बारिश में महिला का घर गिरा, 4 बच्चों संग हुई बेघर, तहसीलदार ने स्कूल में दिलाया आश्रय

Sidhi News: बारिश में महिला का घर गिरा, 4 बच्चों संग हुई बेघर, तहसीलदार ने स्कूल में दिलाया आश्रय

कुसमी। सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत भदौरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक महिला का कच्चा मकान धराशायी हो गया। हादसे में राजेंद्र जायसवाल की पत्नी बिन्नू जायसवाल अपने चार बच्चों के साथ बेघर हो गईं। महिला के पति दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं, जिसके चलते वे तत्काल परिवार के लिए नए मकान की व्यवस्था नहीं कर सके।

घर गिरने के बाद महिला ने मायके पक्ष को सूचना दी। गुरुवार को माता-पिता और बहन मौके पर पहुंचे, लेकिन बारिश के बीच तत्काल रहने की व्यवस्था नहीं होने के कारण परिवार को मायके ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

इसी दौरान ग्रामीणों ने मामले की जानकारी कुसमी तहसीलदार नारायण सिंह को दी। सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचे और परिवार की स्थिति को देखते हुए तत्काल पास स्थित लंबे समय से खाली पड़े सैटेलाइट प्राथमिक विद्यालय के भवन में महिला और उसके चार बच्चों को शिफ्ट कराया।

महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बालक और दो बालिकाएं शामिल हैं। सभी बच्चे विद्यालय में अध्ययनरत हैं। ऐसे में बारिश के दौरान परिवार को सुरक्षित आश्रय मिलने से बड़ी राहत मिली है।

मौके पर ग्राम पंचायत के सरपंच, हल्का पटवारी, वार्ड क्रमांक पंच के पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों की सहमति और मांग पर खाली विद्यालय भवन को फिलहाल परिवार के रहने के लिए उपलब्ध कराया गया है। प्रशासन की इस त्वरित पहल से बारिश के बीच बेघर हुए परिवार को तत्काल सिर छिपाने की जगह मिल गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।