धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन

Sep 21, 2026 - 22:44
 0  3
धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन

धौहनी विधायक के मुख्य आतिथ्य में दिव्यांग बच्चों के सहायक उपकरण के लिए मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन 

 सीधी। दिव्यांग बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से बालक हायर सेकंडरी स्कूल, टमसार में दिव्यांग बच्चों के मूल्यांकन एवं चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।

 शिविर में धौहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों से संवाद किया और मूल्यांकन प्रक्रिया तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शासन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं में कमी नहीं आने दी जाएगी। सभी बच्चे सामान्य बच्चों की तरह आगे बढ़ें और उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड के सदस्यों द्वारा दिव्यांग बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों के लिए उनका चिन्हांकन भी किया गया।

  शिविर में कुल 142 दिव्यांग बच्चे उपस्थित हुए। इनमें से 22 बच्चों को 42 सहायक उपकरणों के लिए चयनित किया गया। वहीं जिला मेडिकल बोर्ड द्वारा 13 बच्चों के नवीन दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाए गए।

 कार्यक्रम के सफल संचालन में विकासखंड स्तर से बीआरसीसी अंगिरा प्रसाद द्विवेदी, जिला स्तर से एपीसी रजनीश श्रीवास्तव, एमआरसी सुदामा पटेल एवं विवेक मिश्रा सहित संबंधित एमआरसी, शिक्षक, अभिभावक एवं दिव्यांग बच्चों की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।  शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की आवश्यकताओं का चिकित्सीय एवं विशेषज्ञ मूल्यांकन कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित करना तथा पात्र बच्चों को आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।