सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार,NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

Oct 19, 2026 - 16:42
 0  126
सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार,NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
सीधी में 22 किलो गांजा जब्त, ₹2.20 लाख का गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

सीधी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 22 किलो गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार,NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

सीधी। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने ग्राम विजयपुर में दबिश देकर 22 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में 23 वर्षीय आरोपी शिवम सिंह उर्फ शिब्बू सिकरवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब गांजे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

 मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर दी दबिश

पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर 2026 को नवरात्रि के मद्देनजर शहर भ्रमण और यातायात व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम विजयपुर निवासी शिवम सिंह उर्फ शिब्बू सिकरवार अपने घर में बिक्री के लिए अवैध गांजा रखे हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने स्वतंत्र साक्षियों की मौजूदगी में आरोपी के घर की तलाशी ली। इस दौरान कमरे में रखे दो बैगों से अलग-अलग पैकेटों में भरा कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे का वजन कर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गांजा रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर आरोपी शिवम सिंह उर्फ शिब्बू सिकरवार, पिता संतोष सिंह सिकरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना कोतवाली, जिला सीधी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस गांजे की आपूर्ति के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य संभावित लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

 ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज हेमंत चौहान के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी के मार्गदर्शन में संचालित ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राघवेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

 कोतवाली पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में एएसआई राजमणि रजक, हेड कांस्टेबल रणबहादुर, बालेन्द्र, सूरज सिंह, ममता और कांस्टेबल अवधेश कुशवाहा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सीधी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।