महिमा तिवारी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

Oct 19, 2026 - 22:03
 0  58
महिमा तिवारी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने घोषित की जिला कार्यकारिणी
Sidhi bjp news: महिमा तिवारी बनीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष

महिमा तिवारी बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष ने घोषित की जिला कार्यकारिणी

सीधी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जगदम्बा सोनी ने रविवार को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता महिमा तिवारी को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

घोषित जिला कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें दो महामंत्री, चार जिला उपाध्यक्ष, पांच मंत्री और एक कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया प्रभारी, सह सोशल मीडिया प्रभारी, मन की बात प्रभारी, लाभार्थी प्रमुख और नीति शोध प्रभारी के पदों पर भी महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 15 महिलाओं को जिला कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।

जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर महिमा तिवारी ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती जगदम्बा सोनी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी। साथ ही महिला मोर्चा को मजबूत बनाने, संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगी। महिमा तिवारी की नियुक्ति पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।