Sidhi News: तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता पर विभागीय कार्रवाई,34,500 रुपये की वसूली के निर्देश
Sidhi News: तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता पर विभागीय कार्रवाई,34,500 रुपये की वसूली के निर्देश
सीधी। अधीक्षण अभियंता (संचा/संधा), म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, सीधी शिवेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता (संविदा) नेबूहा वितरण केन्द्र के पद पर कार्यरत सुन्दरलाल बड़कड़े, पिता मक्खूलाल बड़कड़े के विरुद्ध कार्यकाल के दौरान की गई गंभीर अनियमितताओं के संबंध में विभागीय जांच की गई।
विभागीय जांच में दोषी पाए जाने के बाद उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र क्रमांक 412-13, दिनांक 31 जुलाई 2026 जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समय में उत्तर प्राप्त नहीं होने पर उन्हें बार-बार स्मरण पत्र जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद वांछित उत्तर प्राप्त नहीं हुआ।
इसके फलस्वरूप जारी आदेश दिनांक 18 सितम्बर 2026 के माध्यम से सुन्दरलाल बड़कड़े को भविष्य में कंपनी में अनुबंधित नहीं किए जाने का दण्डादेश पारित किया गया है। साथ ही खयानत की राशि 34,500 रुपये की वसूली कंपनी के प्रचलित नियमों एवं विधिक प्रक्रिया के तहत किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
What's Your Reaction?