Sidhi Majhauli News: SDM आकाश अग्रवाल ने चेकडैम और आश्रम शाला का किया निरीक्षण

Aug 30, 2026 - 18:55
 0  165
Sidhi Majhauli News: SDM आकाश अग्रवाल ने चेकडैम और आश्रम शाला का किया निरीक्षण

शिकायत पर मझौली SDM ने आदिवासी बालक आश्रम शाला एवं चेकडैम का किया निरीक्षण

सीधी

Sidhi Majhauli News:  पड़वारी नाला पांड में चेकडैम से संबंधित प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मझौली श्री आकाश अग्रवाल, आईएएस ने मौके पर पहुंचकर चेकडैम का निरीक्षण किया. उन्होंने स्थल का बारीकी से अवलोकन कर चेकडैम की वर्तमान स्थिति, निर्माण एवं आसपास की परिस्थितियों की जानकारी ली.

  एसडीएम श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए मौके पर वस्तुस्थिति का परीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्थल की स्थिति पर आवश्यक निगरानी रखने एवं जनहित से जुड़े विषयों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा.निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा आदिवासी बालक आश्रम शाला छिंदहा टोला का भी निरीक्षण किया गया.उन्होंने आश्रम शाला में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।