RRB JE Recruitment 2026: 4,029 पदों पर निकली भर्ती, 13 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने JE भर्ती 2026 के लिए 4,029 पदों पर आवेदन मांगे हैं। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026।
RRB JE Recruitment 2026: 4,029 पदों पर निकली भर्ती, 13 सितंबर तक करें आवेदन, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
भोपाल/डेस्क। भारतीय रेलवे में तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। Railway Recruitment Board (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2026 के लिए विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 4,029 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 14 अगस्त 2026
अंतिम तिथि: 13 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान: 15 सितंबर 2026
आवेदन सुधार: 16 से 25 सितंबर 2026
शैक्षणिक योग्यता
जूनियर इंजीनियर (JE): संबंधित शाखा में 3 वर्षीय डिप्लोमा या BE/B.Tech (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स)
आईटी JE: BCA, BSc CS, BE/B.Tech (IT/CS), PGDCA या DOEACC ‘B’ लेवल
DMS: इंजीनियरिंग डिप्लोमा/डिग्री
CMA: विज्ञान स्नातक (भौतिकी व रसायन के साथ) न्यूनतम 55% अंक
आवेदन शुल्क:
सामान्य / OBC / EWS: ₹500,SC / ST / EBC / महिला: ₹250, CBT-1 में शामिल होने के बाद:सामान्य/OBC: ₹400 रिफंड
अन्य: ₹250 रिफंड
आयु सीमा (01 जनवरी 2027 के अनुसार):न्यूनतम: 18 वर्ष,अधिकतम: 33 वर्ष
रिक्तियों का विवरण
सामान्य: 1,714
EWS: 397
OBC: 920
SC: 632
ST: 366
कुल: 4,029 पद
वेतन: लेवल-6 (7वां वेतन आयोग)
शुरुआती वेतन: ₹35,400 प्रति माह
चयन प्रक्रिया
1. CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा)
2. CBT-2 (मुख्य परीक्षा)
3. दस्तावेज सत्यापन
4. मेडिकल टेस्ट
परीक्षा पैटर्न
CBT-1:
100 प्रश्न | 100 अंक | 90 मिनट
विषय: गणित, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, सामान्य ज्ञान
CBT-2:
150 प्रश्न | 150 अंक | 120 मिनट
तकनीकी विषयों पर विशेष फोकस
हर गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
What's Your Reaction?