MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों की तैयारी: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP Govt Jobs 2026:मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों की तैयारी, CM मोहन यादव ने रोजगार मेले और युवा संगम का ऐलान किया.

Aug 29, 2026 - 21:19
Aug 29, 2026 - 21:19
 0  4
MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों की तैयारी: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP Govt Jobs 2026: मध्य प्रदेश में 2.5 लाख सरकारी नौकरियों की तैयारी: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान

MP Govt Jobs 2026:भोपाल। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार आने वाले दो वर्षों में ढाई लाख (2.5 लाख) सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर देने के उद्देश्य से यह बड़ा ऐलान किया है।

government vacancy notification: 

सरकार का फोकस सिर्फ सरकारी नौकरियों तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को निजी क्षेत्र में भी रोजगार दिलाने के लिए प्रदेशभर में रोजगार मेले (Job Fair) आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

 हर जिले में ‘युवा संगम’ और रोजगार मेले

online job application: प्रदेश में युवाओं से सीधे संवाद बढ़ाने के लिए राज्य और जिला स्तर पर ‘युवा संगम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, मंत्री और अधिकारी युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों पर चर्चा करेंगे.

latest govt jobs India

हर जिले के रोजगार कार्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित करें, ताकि स्थानीय युवाओं को नौकरी के अवसर मिल सकें। राजधानी भोपाल में 31 अगस्त को होने वाले आयोजन में करीब 200 युवाओं को इंटरव्यू के जरिए रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

 कौशल विकास और स्वरोजगार पर भी जोर

सरकार का उद्देश्य केवल नौकरी देना नहीं, बल्कि युवाओं को स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाना है। इसके लिए बड़े स्तर पर कौशल विकास (Skill Development) प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। साथ ही निवेश बढ़ाकर निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना है।

 2027 होगा ‘युवा वर्ष’

राज्य सरकार ने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान युवाओं के लिए विशेष योजनाएं चलाई जाएंगी और पहली बार ‘युवा बजट’ भी पेश किया जाएगा। इसमें शिक्षा, रोजगार और स्टार्टअप से जुड़ी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों युवाओं को आने वाले समय में रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया और रोजगार मेलों के जरिए सरकार युवाओं को सीधे जोड़ने की रणनीति पर काम कर रही है, जिससे रोजगार के साथ-साथ कौशल विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow