Free Coaching Scheme: 1 करोड़ छात्रों को JEE, NEET और UPSC की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

केंद्र सरकार 1 करोड़ छात्रों को JEE, NEET, UPSC की मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग देगी. जानें कब लॉन्च होगा प्लेटफॉर्म और कैसे मिलेगा फायदा।

Aug 29, 2026 - 21:06
Aug 29, 2026 - 21:06
 0  3
Free Coaching Scheme: 1 करोड़ छात्रों को JEE, NEET और UPSC की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

Free Coaching Scheme: 1 करोड़ छात्रों को JEE, NEET और UPSC की मुफ्त कोचिंग देगी सरकार

नई दिल्ली। देशभर के करोड़ों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। महंगी कोचिंग फीस से परेशान मध्यम वर्ग और गरीब परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है.

digital learning platform

 इस योजना के तहत करीब 1 करोड़ छात्रों को मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें JEE, NEET से लेकर UPSC और SSC जैसी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

free coaching scheme India: 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को की गई घोषणा के बाद अब इस योजना को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय इस डिजिटल प्लेटफॉर्म को जल्द लॉन्च करने की तैयारी में जुटा हुआ है।

JEE NEET free coaching

 पहले चरण में JEE और NEET पर फोकस

सरकार की इस नई पहल के पहले चरण में JEE Main और NEET-UG जैसी देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे इस प्लेटफॉर्म में

education loan vs coaching: 

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC),

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को भी शामिल किया जाएगा.

 ‘SATHEE’ से आगे होगा नया प्लेटफॉर्म

अभी आईआईटी कानपुर के सहयोग से चल रहा ‘SATHEE’ पोर्टल सीमित क्षमता में कार्य कर रहा है, लेकिन सरकार अब एक ऐसा नया प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है जो एक साथ 1 करोड़ से ज्यादा छात्रों को संभाल सके।

competitive exam preparation

 इंटरैक्टिव क्लास और 24 घंटे डाउट सॉल्विंग

इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह होगी कि यह केवल रिकॉर्डेड लेक्चर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें लाइव इंटरैक्टिव क्लास,24×7 डाउट सॉल्विंग सपोर्ट,एक्सपर्ट टीचर्स की मदद जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी।

government free coaching: 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अधिकारियों के साथ बैठक में इसे निजी कोचिंग संस्थानों से बेहतर बनाने पर जोर दिया है।

online coaching platform

 गांव तक पहुंचेगी सुविधा

इस योजना का सबसे बड़ा फायदा ग्रामीण और दूरदराज के छात्रों को मिलेगा। जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर इस मुफ्त कोचिंग का लाभ ले सकेंगे।

 JEE Main से पहले लॉन्च की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म को जल्द लॉन्च किया जा सकता है ताकि फरवरी में होने वाली JEE Main परीक्षा से पहले लाखों छात्रों को इसका लाभ मिल सके.सरकार की यह योजना देश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकती है। इससे न सिर्फ कोचिंग माफिया पर लगाम लगेगी, बल्कि गरीब और ग्रामीण छात्रों को भी बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में बराबरी का मौका मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow