MP News: ई-अटेंडेंस में देरी पर शिक्षकों को राहत, संकुल प्राचार्य को मिलेगा अधिकार
मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर शिक्षकों की परेशानियों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। जल्द ही जारी होने वाले नए सर्कुलर के तहत संकुल प्राचार्यों को यह अधिकार मिलेगा कि वे उचित कारण होने पर ई-अटेंडेंस में देरी के मामलों में शिक्षकों को राहत दे सकें। इससे तकनीकी दिक्कतों या व्यवहारिक समस्याओं से जूझ रहे शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, विभाग ने साफ किया है कि नियमों का दुरुपयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कदम शिक्षा व्यवस्था को बेहतर और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
MP News: ई-अटेंडेंस में देरी पर शिक्षकों को राहत, संकुल प्राचार्य को मिलेगा अधिकार
भोपाल। मध्यप्रदेश में ई-अटेंडेंस को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच स्कूल शिक्षा विभाग बड़ा बदलाव करने जा रहा है। Abhishek Singh ने बताया कि विभाग जल्द ही नया सर्कुलर जारी करेगा, जिसमें संकुल प्राचार्यों को ई-अटेंडेंस में देरी पर राहत देने का अधिकार दिया जाएगा।
संकुल प्राचार्य दे सकेंगे राहत
नई व्यवस्था के तहत यदि किसी शिक्षक की ई-अटेंडेंस तकनीकी या व्यवहारिक कारणों से लेट होती है, तो संकुल प्राचार्य उसे उचित मानकर राहत दे सकेंगे. इससे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
दुरुपयोग पर सख्त कार्रवाई
विभाग स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा ताकि इस अधिकार का गलत इस्तेमाल न हो.रोजाना 97-98% शिक्षक ई-अटेंडेंस दर्ज कर रहे हैं.जानबूझकर अनुपस्थित रहने या नियम तोड़ने पर कार्रवाई जारी रहेगी
रुका वेतन मिलेगा, लेकिन शर्त के साथ
जून महीने में ई-अटेंडेंस के कारण जिन शिक्षकों का वेतन रोका गया था, उन्हें अब भुगतान किया जाएगा. शर्त यह है कि जुलाई और अगस्त में उनकी उपस्थिति नियमित हो।
तकनीकी समस्याओं का होगा समाधान
शिक्षक अपनी समस्या सीधे संकुल प्राचार्य को बता सकेंगे। विभाग ई-अटेंडेंस सॉफ्टवेयर में आ रही दिक्कतों को दूर करने पर भी काम कर रहा है.विभाग का कहना है कि ई-अटेंडेंस का मकसद शिक्षकों को परेशान करना नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाना है।
What's Your Reaction?