रविदास जयंती पर मड़वास में सामाजिक समरसता रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मड़वास में सामाजिक समरसता रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में निकाली जा रही इस यात्रा के गांव पहुंचने पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने संत रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यह रथ यात्रा विभिन्न गांवों से होते हुए मड़वास पहुंची, जहां कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और समरसता का संदेश देना है।
रविदास जयंती पर मड़वास में सामाजिक समरसता रथ यात्रा का किया गया भव्य स्वागत
मझौली।संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिले में आयोजित कलश वंदन एवं सामाजिक समरसता रथ यात्रा 2026 का ग्राम पंचायत मड़वास में भव्य और गरिमामय स्वागत किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशन में निकाली जा रही इस रथ यात्रा के आगमन पर गांव में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला.यह रथ यात्रा आश्रम शाला नौढि़या से प्रारंभ होकर छिंदहाटोला,मझौली, देवरी, ठोंगा, जोगीपहाड़ी होते हुए आदिवासी जूनियर बालक छात्रावास मड़वास पहुंची। यहां रथ प्रभारी एवं छात्रावास अधीक्षक राघवेंद्र कुमार अहिरवार और टिकरी छात्रावास अधीक्षक हिमांशु शुक्ला ने रथ का स्वागत किया।रथ यात्रा 27 अगस्त को मड़वास से रवाना होकर आदिवासी बालक छात्रावास मेड़रा के लिए प्रस्थान करेगी। कार्यक्रम के दौरान संत गुरु रविदास महाराज के जीवन, उनके आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को याद किया गया। ग्राम पंचायत मड़वास में रथ यात्रा के पहुंचने पर जनसमुदाय ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मड़वास के पूर्व सरपंच रामभजन जायसवाल, कन्या आश्रम मड़वास की अधीक्षिका कंचना जायसवाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?