MP Police SI Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन, 28 अक्टूबर से Online परीक्षा
MP Police SI Vacancy 2026: मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन, 28 अक्टूबर से Online परीक्षा
भोपाल:
मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) और सूबेदार भर्ती परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू: 9 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026
फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
परीक्षा तिथि: 28 अक्टूबर 2026 (दो पालियों में)
आवेदन शुल्क
अनारक्षित वर्ग: ₹500
MP के OBC/SC/ST/EWS: ₹250
कियोस्क शुल्क: ₹60 अतिरिक्त
MP Online पोर्टल शुल्क: ₹20 अतिरिक्त
विभागीय अभ्यर्थी:
UR: ₹200
SC/ST/OBC/EWS: ₹100
पदों का विवरण
312 पद: उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल)
81 पद: सूबेदार
69 पद: उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल)
अन्य पद: आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट व तकनीकी शाखाएं
विशेष सशस्त्र बल (SAF) के पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जबकि अन्य पदों पर महिला उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ मिलेगा।
आवेदन से पहले जरूरी निर्देश
अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और मूल निवास से जुड़ी पात्रता की जांच करना अनिवार्य है।दस्तावेज सत्यापन के दौरान सभी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। गलत जानकारी देने या पात्रता में कमी पाए जाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवार की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।उम्मीदवार MP Online पोर्टल या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
What's Your Reaction?