Sidhi,Majhouli: फर्जी तरीके से संचालित मेडिकल पर मझौली CBMO ने की छापामार कार्रवाई, बोले होगी एफआईआर
सीधी जिले के मझौली में सीबीएमओ ने ‘ मेडिकल’ पर छापा मारकर फर्जी रजिस्ट्रेशन और अवैध दवाएं पकड़ीं। मामले में FIR दर्ज करने की तैयारी।
Sidhi,Majhouli: फर्जी तरीके से संचालित मेडिकल पर मझौली CBMO ने की छापामार कार्रवाई, बोले होगी एफआईआर
मझौली।
नगर परिषद मझौली के वार्ड क्रमांक 8 में वर्षों से कथित रूप से फर्जी तरीके से संचालित ‘विश्वास मेडिकल’ पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) मझौली डॉ. दीपक सिंह अपने स्टॉप व पुलिस बल के साथ छापामार कार्रवाई कर अनियमितताओं का खुलासा किया है। मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही गई है।जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर 2026 को शाम करीब 4 बजे स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने ‘विश्वास मेडिकल’ पर दबिश दी। जांच के दौरान पाया गया कि मेडिकल का संचालन रजिस्ट्रेशन धारक के बजाय कोई अन्य व्यक्ति कर रहा था। इतना ही नहीं, संबंधित रजिस्ट्रेशन की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी।
छापे के दौरान टीम को कुछ अवैध दवाएं भी मिलीं, जिन्हें मौके से जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शिकायत और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें आरोप सही पाए गए। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है और अन्य अवैध रूप से संचालित मेडिकल संस्थानों में भी जांच की संभावना जताई जा रही है।
इनका कहना है
सूचना व शिकायत पर विश्वास मेडिकल में जांच की गई। सूचना था कि रजिस्ट्रेशन दूसरे के नाम से है मेडिकल दूसरा चला रहा है जो सही पाया गया है। रजिस्ट्रेशन किसी दूसरे के नाम से है चल कोई दूसरा रहा है आज भी जिसके नाम से रजिस्ट्रेशन है वह मौजूद नहीं है रजिस्ट्रेशन भी एक्सपायरी हो चुका है कुछ अवैध दवा पाई गई है जिसे जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया है एफ आई आर के लिए थाना प्रभारी को प्रतिवेदन भेजा जाकर कार्यवाही कराई जाएगी
दीपक सिंह , खंड चिकित्सा अधिकारी मझौली
What's Your Reaction?