मड़वास पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 07 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
सीधी जिले के मड़वास में पुलिस ने 7 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी अहसान खान को गिरफ्तार किया। आरोपी पर चिटफंड और धोखाधड़ी का मामला दर्ज था।
मड़वास पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 07 वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार
मझौली। यूएसके कंपनी में पैसा जमा कराकर दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के मामले में पिछले सात वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को मड़वास पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अहसान खान पिता असगर खान (47 वर्ष), निवासी कैथहा, चौकी मर्यादपुर, थाना रामनगर, जिला मैहर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, थाना मझौली में दर्ज अपराध क्रमांक 81/2019 में आरोपी के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 471, 120बी भादवि तथा चिटफंड एवं धन परिचालन अधिनियम की धारा 4 एवं मध्यप्रदेश निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज था। आरोपी पर लोगों को कंपनी में पैसा जमा करने के बाद दोगुनी राशि देने का लालच देकर कथित तौर पर राशि हड़पने का आरोप था। शिकायत के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी कथित तौर पर अन्य राज्यों में रहकर नौकरी कर रहा था और पुलिस से बचता रहा। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने गृह ग्राम कैथहा आया हुआ है और वहीं छिपा है। जिसकी सूचना मिलते ही
पुलिस अधीक्षक सीधी संतोष कोरी (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी संतोष तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक भूपेश कुमार बैश के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। मड़वास पुलिस ने चौकी मर्यादपुर थाना रामनगर पुलिस की मदद से आरोपी के गांव में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी अपने घर के एक कमरे में छिपने का अड्डा बनाया हुआ था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल सीधी भेज दिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक आर.एस. सोनबंसी, प्रधान आरक्षक विजय सिंह, आरक्षक राकेश पटेल, महिला आरक्षक शिक्षा तथा चौकी प्रभारी मर्यादपुर थाना रामनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
What's Your Reaction?