Majhouli News: ताला पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर, 35 परिवारों को मिला सीधा लाभ
सीधी के ताला पंचायत में आयोजित शिविर में 35 परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला। MSME उद्यम रजिस्ट्रेशन, e-KYC और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई।
Majhouli News: ताला पंचायत में सरकारी योजनाओं के लिए विशेष शिविर, 35 परिवारों को मिला सीधा लाभ
मझौली। सीधी जिले के मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ताला में Koita Project के अंतर्गत हकदर्शक संस्थान एवं सत्य सरोवर समाज सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता एवं आवेदन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें डिजिटल माध्यम से सीधे लाभ से जोड़ना था।
शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया, जिनमें से 35 परिवारों के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं जरूरी दस्तावेजों के ऑनलाइन आवेदन मौके पर ही सफलतापूर्वक भरे गए। इससे ग्रामीणों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत मिली।
शिविर के दौरान सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) के अंतर्गत स्वरोजगार कर रहे लोगों एवं नए व्यवसायियों को उद्यम रजिस्ट्रेशन (Udyam Registration) की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई। साथ ही उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें।
हकदर्शक टीम द्वारा मौके पर ही पैन कार्ड और लैपटॉप की मदद से ई-केवाईसी (e-KYC) और अन्य ऑनलाइन फॉर्म भरे गए, जिससे ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का सीधा लाभ मिला।
स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही योजनाओं की जानकारी और ऑनलाइन सुविधा मिलने से उनका समय और पैसा दोनों बचा है। हकदर्शक टीम (एमपी) ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित कर अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रियंका कांवरे, प्रोजेक्ट ऑफिसर बलराम केशरी, रजनीश द्विवेदी, धीरज मिश्रा, शुभम पाण्डेय, पायल तिवारी, हरिगोबिंद बैस, विपिन, विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?