Sidhi News: मड़वास पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई चलानी कार्रवाई
सीधी के मड़वास में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की। 15 चालान काटकर ₹7 हजार जुर्माना वसूला गया।
Sidhi News: मड़वास पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हुई चलानी कार्रवाई
सीधी/मझौली। सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को रोकने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मड़वास थाना पुलिस ने क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
मड़वास पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले तथा बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 15 चालानी कार्रवाई करते हुए 7 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले तथा बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 15 चालान काटते हुए 7,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
मड़वास थाना पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें और चारपहिया सहित अन्य वाहनों में यात्रा करते समय सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें। पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की और सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश भी दी। आगामी दिनों में भी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान जारी रहने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?