जब ग्राहक बनकर पहुंचे मझौली SDM, आबकारी और पुलिस विभाग ने मिलकर अवैध कारोबार के खिलाफ की कार्यवाही

मझौली SDM आकाश अग्रवाल ने ग्राहक बनकर अवैध शराब और पेट्रोल-डीजल कारोबार का खुलासा किया। छापामार कार्यवाही में 20 लीटर शराब सहित सामग्री जब्त।

Sep 15, 2026 - 09:52
 0  325
जब ग्राहक बनकर पहुंचे मझौली SDM, आबकारी और पुलिस विभाग ने मिलकर अवैध कारोबार के खिलाफ की कार्यवाही
Sidhi News: मझौली SDM ग्राहक बनकर पहुंचे, अवैध शराब-पेट्रोल कारोबार का भंडाफोड़

जब ग्राहक बनकर पहुंचे मझौली SDM, आबकारी और पुलिस विभाग ने मिलकर अवैध कारोबार के खिलाफ की कार्यवाही

मझौली।

 उपखंड अधिकारी मझौली आकाश अग्रवाल ने क्षेत्र में हो रहे अवैध कारोबार को लेकर कार्यवाही के लिए खुद बाग डोर अपने हाथों में लेते हुए ऐसी कार्यवाही की है जो क्षेत्र के लिए नजीर बन गई है वहीं अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपखंड अधिकारी को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि नगर क्षेत्र मझौली के सीमावर्ती ग्राम देवरी में अवैध रूप से शराब एवं अन्य सामग्री बेची जाती है जिसको लेकर उन्होंने 13 सितंबर रविवार को शाम 05 बजे के लगभग योजना बद्ध तरीके से खुद एक ग्राहक के रूप में राम रहीश साकेत के घर में पहुंचे जहां शराब की मांग करने पर उन्हें शराब दी गई जिस पर उन्हें भरोसा हो गया कि यहां शराब बिक्री होती है तब उनके द्वारा आबकारी विभाग को एवं पुलिस विभाग को मौके पर बुलाकर उसके घर में जांच की गई जिसमें 20 लीटर शराब, 70 लीटर पेट्रोल एवं 50 लीटर डीजल बरामद हुआ जिसे अवैध रूप से विक्रय किया जाना पाया गया। तब शराब के मामले में आपकारी विभाग ने कार्यवाही की वहीं डीजल,पेट्रोल के मामले में पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है। पूरे मामले में राम रहीश साकेत,उसकी पत्नी एवं उसके पुत्र पिंकू साकेत को आरोपी बनाया गया है।

इनका कहना

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पहले मैं जाकर खुद आश्वस्त हुआ कि यहां शराब बिक्री की जाती है तब आबकारी एवं पुलिस विभाग को सूचित कर घर की तलाशी ली गई जहां शराब,डीजल एवं पेट्रोल बरामद हुआ।उसी के अनुसार पुलिस एवं आबकारी विभाग के द्वारा कार्रवाई की गई है जिसमें राम रहीस साकेत को आरोपी बनाया गया है। 

आकाश अग्रवाल

उपखंड अधिकारी,मझौली

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।