नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश, 500 और 200 रुपये के 1,803 जाली नोटों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

Nov 7, 2026 - 17:09
Nov 7, 2026 - 17:14
 0  71

नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश, 500 और 200 रुपये के 1,803 जाली नोटों के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

शहडोल। जिले में नकली भारतीय करेंसी के कारोबार के खिलाफ शहडोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500 और 200 रुपये के कुल 1,803 नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। जब्त मशरूका की कुल कीमत 9 लाख 21 हजार 700 रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में खैरहा पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में नकली भारतीय करेंसी बरामद की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद सिंह मरावी, अरविन्द सिंह, मनीष कुमार, अनिल कुमार उरैती और नन्हे सिंह मरकाम के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 500 और 200 रुपये के कुल 1,803 नकली नोट, एक प्रिंटर तथा एक मोटरसाइकिल सहित कुल 9,21,700 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

इस कार्रवाई को नकली करेंसी के अवैध कारोबार पर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी सामने आने का इंतजार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow