खबर प्रकाशन के बाद एसडीएम ने लिया संज्ञान, आदिवासी वृद्ध के घर पहुंची टीम, निकलवाया गया जमा पानी

Aug 24, 2026 - 19:01
 0  69
खबर प्रकाशन के बाद एसडीएम ने लिया संज्ञान, आदिवासी वृद्ध के घर पहुंची टीम, निकलवाया गया जमा पानी

खबर प्रकाशन के बाद एसडीएम ने लिया संज्ञान, आदिवासी वृद्ध के घर पहुंची टीम, निकलवाया गया जमा पानी

कुसमी। मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने आदिवासी वृद्ध की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। सीधी जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार के नौढिया देवार्थ निवासी 65 वर्षीय वृद्ध राम सिंह पिता जिरजोधन सिंह के घर के चारों ओर जलभराव की समस्या बनी हुई थी। बताया गया कि पड़ोसियों द्वारा घर के आसपास मिट्टी पाट दिए जाने के कारण पानी की निकासी बंद हो गई थी, जिससे घर के चारों ओर पानी जमा हो गया था और मकान के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।

पीड़ित वृद्ध ने अपनी समस्या को लेकर मीडिया के माध्यम से जिला प्रशासन और कलेक्टर से गुहार लगाई थी। मामले को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद कुसमी एसडीएम सागर दिलीप जैन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।सोमवार को कुसमी की संयुक्त खंड स्तरीय टीम नौढिया देवार्थ पहुंची। टीम में तहसीलदार कुसमी नारायण सिंह, थाना प्रभारी अरूणा द्विवेदी के निर्देश पर पुलिस टीम से प्रधान आरक्षक कमलेश प्रजापति, हल्का पटवारी कोडार सीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे,

मौके पर ग्राम पंचायत कोडार की सरपंच सीता अखंड प्रताप सिंह एवं सचिव रंगदेव सिंह भी पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पंचायत को आवश्यक निर्देश देते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कराई। जेसीबी मशीन के माध्यम से नहर बनाकर वृद्ध के घर के आसपास जमा पानी की निकासी कराई गई, जिससे राम सिंह और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली।

इस दौरान अधिकारियों ने पड़ोसियों को समझाइश देते हुए स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में आदिवासी वृद्ध एवं उसके परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि यदि दोबारा इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान ग्राम कोटवार राम प्रताप बंसल, ग्राम पंचायत कोडार के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।मीडिया की खबर के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जहां आदिवासी वृद्ध को राहत मिली है, वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन की इस पहल की सराहना की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।