Sugar Price Update: देश में चीनी की किल्लत नहीं, कीमतों पर कब लग सकता है ब्रेक!

Aug 24, 2026 - 23:11
 0  3
Sugar Price Update: देश में चीनी की किल्लत नहीं, कीमतों पर कब लग सकता है ब्रेक!

Sugar Price Update: देश में चीनी की किल्लत नहीं, कीमतों पर कब लग सकता है ब्रेक!

नई दिल्ली।

त्योहारों के सीजन में बढ़ती चीनी की कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, शक्कर की कीमत कहीं 65 रुपए प्रति किलो तो कहीं 70 से 75 रुपए तक बेची जा रही हैं , जिसका लोग सोशल मीडिया मे तरह तरह के पोस्ट और कमेंट कर रहे हैं,लेकिन राहत की बात यह है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है। Indian Sugar and Bio-Energy Manufacturers Association (ISMA) ने साफ किया है कि बाजार में सप्लाई पर्याप्त है और आने वाले 7 से 10 दिनों में कीमतों में नरमी देखने को मिल सकती है।

क्यों बढ़े चीनी के दाम?

ISMA के अध्यक्ष Neeraj Shirgaokar के मुताबिक हालिया तेजी के पीछे कई कारण हैं। इसमें व्यापारियों और बड़े खरीदारों की ज्यादा खरीद, मौसम की वजह से उत्पादन में कमी और बाजार में सट्टेबाजी प्रमुख कारण हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीनी मिलों ने किसी तरह की कृत्रिम कमी पैदा नहीं की है।

अक्टूबर से बढ़ेगा उत्पादन

सरकार ने इस बार गन्ना पेराई का सीजन पहले शुरू करने के निर्देश दिए हैं। आमतौर पर नवंबर में शुरू होने वाली पेराई इस बार 15 अक्टूबर के आसपास शुरू हो सकती है। इससे अक्टूबर में ही करीब 10 लाख टन चीनी उत्पादन होने का अनुमान है, जो सामान्य से दोगुना है। दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अभी से पेराई बढ़ने लगी है, जिससे सप्लाई और मजबूत होगी।

स्टॉक और इम्पोर्ट से मिलेगी राहत

ISMA के अनुसार, वर्ष 2025-26 में देश में करीब 2.79 करोड़ टन चीनी उत्पादन का अनुमान है, जबकि खपत 2.8 से 2.85 करोड़ टन के बीच रहती है। इसके अलावा 35 लाख टन का शुरुआती स्टॉक भी मौजूद है। सरकार ने 10 लाख टन कच्ची चीनी के ड्यूटी-फ्री आयात की अनुमति दी है, जिससे बाजार में उपलब्धता और बढ़ेगी।

त्योहारों के बाद कम हो सकते हैं दाम

विशेषज्ञों का मानना है कि त्योहारों के दौरान बढ़ी मांग सामान्य होने के बाद कीमतों पर दबाव घटेगा और बाजार में स्थिरता आएगी। ऐसे में आने वाले दिनों में चीनी के दाम में गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।