Realme का नया धमाका: 8000mAh बैटरी के साथ Realme P4s 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Aug 26, 2026 - 16:58
 0  2
Realme का नया धमाका: 8000mAh बैटरी के साथ Realme P4s 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Realme का नया धमाका: 8000mAh बैटरी के साथ Realme P4s 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme का नया धमाका: 8000mAh बैटरी के साथ Realme P4s 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Realme P4s 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है, जो लंबा बैकअप देने का दावा करती है। इसके साथ ही कंपनी ने इसमें कई प्रीमियम फीचर्स भी दिए हैं, जो इसे खास बनाते हैं।

 पावरफुल प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

Realme P4s 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। साथ ही, डिवाइस को ठंडा रखने के लिए AirFlow Vapour Chamber कूलिंग सिस्टम दिया गया है।

 शानदार AMOLED डिस्प्ले

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K Samsung M14 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। बेहतर व्यूइंग के लिए इसका रेजॉल्यूशन 1272×2772 पिक्सल है।साथ ही फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है।

 8000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

फोन में दी गई 8000mAh बैटरी इसे लंबे समय तक चलने वाला बनाती है। यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। डिवाइस Realme UI 7.0 पर चलता है, जो Android 16 बेस्ड है।

 कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कीमत और उपलब्धता

8GB + 128GB: ₹34,999

8GB + 256GB: ₹37,999

12GB + 256GB: ₹41,999

इस स्मार्टफोन की बिक्री 3 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसे आप Flipkart पर दोपहर 12 बजे से खरीद सकेंगे।

 किससे होगी टक्कर?

मार्केट में Realme P4s 5G की सीधी टक्कर Nothing Phone (2) से मानी जा रही है, जिसमें 4700mAh बैटरी और Snapdragon 8+ Gen प्रोसेसर जैसे फीचर्स मिलते हैं।दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत परफॉर्मेंस के साथ Realme का यह नया फोन मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।