दो-दो बच्चों के माता-पिता डेढ़ साल से लिव-इन में रह रहे थे, 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ कर दिया कांड ; पार्टनर पर हत्या का आरोप

Oct 20, 2026 - 12:56
Oct 20, 2026 - 12:56
 0  6
दो-दो बच्चों के माता-पिता डेढ़ साल से लिव-इन में रह रहे थे, 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ कर दिया कांड ; पार्टनर पर हत्या का आरोप
Alwar News: 5 महीने की गर्भवती कुमकुम की संदिग्ध मौत (मृतिका की जीवित अवस्था की फोटो)

दो-दो बच्चों के माता-पिता डेढ़ साल से लिव-इन में रह रहे थे, 5 महीने की गर्भवती महिला के साथ कर दिया कांड ; पार्टनर पर हत्या का आरोप

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में पांच महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर में किराए के मकान में रह रही 28 वर्षीय कुमकुम का शव कमरे में फर्श पर बिछे गद्दे पर मिला। महिला पिछले करीब डेढ़ साल से योगेश कुमार के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी। घटना के बाद महिला के परिजनों ने उसके लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

 किराए के कमरे में मिला महिला का शव

उद्योग नगर थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की है। नाहरपुर निवासी रणजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके मकान में योगेश कुमार अपनी साथी कुमकुम के साथ किराए पर रहता था। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। योगेश अलवर में एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच योगेश मकान से निकल गया था। बाद में कमरे में कुमकुम का शव फर्श पर बिछे गद्दे पर मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। महिला के परिजनों ने योगेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।

 दोनों पहले से शादीशुदा, दो-दो बच्चे

पुलिस के अनुसार, कुमकुम और योगेश दोनों पहले से शादीशुदा थे। दोनों के अपने-अपने पूर्व वैवाहिक संबंधों से दो-दो बच्चे हैं। इसके बावजूद वे पिछले करीब डेढ़ साल से नाहरपुर में पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। बताया गया है कि कुमकुम पांच महीने की गर्भवती थी। ऐसे में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 आपसी विवाद के पहलू की भी जांच

थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल के अनुसार, परिजनों से मिली जानकारी में कुमकुम और योगेश के बीच अक्सर मनमुटाव होने की बात सामने आई है। दोनों के बीच छोटे-मोटे विवाद भी होते रहते थे। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फिलहाल, महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस शिकायत, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। लिव-इन पार्टनर पर लगाए गए हत्या के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow