MP News: प्रेमी संग मां ने बेटे की हत्या, विरोध बना मौत की वजह
मध्यप्रदेश में मां ने प्रेमी के साथ मिलकर 19 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी.पोस्टमार्टम में खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार।
MP News: प्रेमी संग मां ने बेटे की हत्या, विरोध बना मौत की वजह
मध्यप्रदेश के बनगांव क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी. आरोप है कि 55 वर्षीय महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 19 वर्षीय बेटे का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला राजकुमारी कहार का अपने से करीब 25 साल छोटे युवक रोहणी नंदा से प्रेम संबंध था. महिला के पति की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी और वह अपने छोटे बेटे राजा कहार के साथ रहती थी। इसी दौरान प्रेमी रोहणी भी घर पर रहने लगा था, जिसका बेटा लगातार विरोध करता था.
विरोध बना मौत की वजह
बताया जा रहा है कि 16 अगस्त की रात बेटे ने अपनी मां से प्रेमी को घर से निकालने की बात कही, जिसको लेकर घर में विवाद हुआ। इस बात से नाराज होकर मां और उसके प्रेमी ने मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। रात में दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सच छिपाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपियों ने घटना को छिपाने के लिए झूठी कहानी बनाई और लोगों को बताया कि युवक शराब के नशे में था और सुबह नहीं उठा. इतना ही नहीं, दोनों ने जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी भी शुरू कर दी थी.
पोस्टमार्टम में खुला राज
मृत्यु की परिस्थितियों पर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराया.रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, जिसमें मां और उसके प्रेमी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया.पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
What's Your Reaction?