प्याज के दाम पर सरकार का बड़ा फैसला: 35 रुपये किलो में मिलेगी प्याज, दिल्ली से शुरुआत

प्याज की बढ़ती कीमतों के बीच सरकार ने 35 रुपये किलो में बिक्री का ऐलान किया।ल. दिल्ली से शुरुआत, NCCF और NAFED के जरिए सस्ती प्याज मिलेगी।

Aug 27, 2026 - 11:41
Aug 27, 2026 - 11:42
 0  34
प्याज के दाम पर सरकार का बड़ा फैसला: 35 रुपये किलो में मिलेगी प्याज, दिल्ली से शुरुआत

प्याज के दाम पर सरकार का बड़ा फैसला: 35 रुपये किलो में मिलेगी प्याज, दिल्ली से शुरुआत

दिल्ली

प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब आम जनता को 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराई जाएगी. इस योजना की शुरुआत राजधानी दिल्ली से की जा रही है, जहां गुरुवार से रियायती दर पर प्याज की बिक्री शुरू होगी.

केंद्रीय उपभोक्ता मामले और खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी इस योजना का शुभारंभ करेंगे.सरकार का यह कदम ऐसे समय में आया है जब दिल्ली समेत कई शहरों में प्याज की कीमत 55 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुकी है.

बफर स्टॉक से होगी सप्लाई

सरकार ने कीमतों को नियंत्रित करने के लिए वर्ष 2026 के लिए 1.21 लाख टन प्याज का बफर स्टॉक तैयार किया है.इसमें से बड़ी मात्रा में प्याज बाजार में उतारी जाएगी ताकि कीमतों पर नियंत्रण रखा जा सके.NCCF के पास करीब 62 हजार टन प्याज उपलब्ध है, जबकि NAFED के पास भी लगभग 55 हजार टन से कम स्टॉक मौजूद है.

कहां मिलेगी सस्ती प्याज?

शुरुआत में दिल्ली में केंद्रीय भंडार के करीब 100 स्टोर्स के जरिए प्याज बेची जाएगी इसके अलावा: मोबाइल वैन के जरिए भी बिक्री होगी (शुरुआत 15 वैन से, बाद में 40 तक बढ़ेंगी) मदर डेयरी के लगभग 300 केंद्रों पर बिक्री की योजना:एनसीआर क्षेत्र में सप्ताह के अंत तक विस्तार इसके अलावा, कोच्चि और गुवाहाटी जैसे शहरों में भी रियायती दर पर प्याज उपलब्ध कराई जाएगी.

‘कांदा एक्सप्रेस’ से पहुंचेगी सप्लाई

प्याज की आपूर्ति बढ़ाने के लिए ‘कांदा एक्सप्रेस’ नाम की विशेष ट्रेन चलाई गई है, जो नासिक से 800 टन प्याज लेकर दिल्ली पहुंच रही है. इससे बाजार में सप्लाई बढ़ेगी और कीमतों में गिरावट आने की उम्मीद है.

महंगाई पर असर

हाल ही में जारी Reserve Bank of India की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में प्याज की कीमतों में करीब 11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा चावल, गेहूं, दाल और खाद्य तेलों के दाम भी बढ़े हैं।ल.सरकार का मानना है कि इस कदम से आम लोगों को राहत मिलेगी और बाजार में प्याज की कीमतों पर नियंत्रण किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow