Gold Rate Today : भारत सबसे ज्यादा सोना कहां से खरीदता है, जानिए 6 प्रमुख सप्लायर देशों के भाव

Nov 27, 2026 - 18:48
 0  48
Gold Rate Today : भारत सबसे ज्यादा सोना कहां से खरीदता है, जानिए 6 प्रमुख सप्लायर देशों के भाव

Gold Rate Today : भारत सबसे ज्यादा सोना कहां से खरीदता है, जानिए 6 प्रमुख सप्लायर देशों के भाव

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर दुनियाभर के बाजारों पर देखने को मिलता है। भारत में सोने की मांग काफी अधिक है और देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर सवाल रहता है कि जिन देशों से भारत सोना खरीदता है, वहां सोने की कीमत कितनी है? 27 नवंबर 2026 के अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव को भारतीय रुपये में देखें तो UAE, स्विट्जरलैंड, पेरू, घाना, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन में सोने की कीमतों में अंतर दिखाई देता है।

 किस देश में 24 कैरेट सोना कितना महंगा?

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है। 27 नवंबर के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, UAE में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की अनुमानित कीमत 1,11,778 रुपये है। वहीं, स्विट्जरलैंड में इसकी कीमत 1,08,533 रुपये दर्ज की गई।पेरू में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,09,236 रुपये और घाना में 1,09,275 रुपये है। ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत 1,07,094 रुपये, जबकि दक्षिण अफ्रीका में 1,08,585 रुपये है। ब्रिटेन में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,09,646 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

 22 कैरेट सोने की कीमत में भी अंतर

22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में किया जाता है। 27 नवंबर को UAE में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की अनुमानित कीमत 1,03,491 रुपये है। स्विट्जरलैंड में यही कीमत 99,488 रुपये है।

पेरू में 22 कैरेट सोने का भाव 1,00,280 रुपये और घाना में 1,00,235 रुपये प्रति 10 ग्राम है। ऑस्ट्रेलिया में इसकी कीमत 98,368 रुपये, दक्षिण अफ्रीका में 99,681 रुपये और ब्रिटेन में 99,688 रुपये दर्ज की गई है।

सातों देशों में सोने के भाव पर एक नजर

 देश               24 कैरेट (10 ग्राम)      22 कैरेट (10 ग्राम) |

 

 UAE             ₹1,11,778               ₹1,03,491 |

स्विट्जरलैंड     ₹1,08,533              ₹99,488 |

पेरू               ₹1,09,236              ₹1,00,280 |

घाना                ₹1,09,275             ₹1,00,235 |

 ऑस्ट्रेलिया         ₹1,07,094            ₹98,368 |

दक्षिण अफ्रीका      ₹1,08,585        ₹99,681 |

ब्रिटेन                     ₹1,09,646       ₹99,688 |

 क्या विदेश में भारत से सस्ता मिलता है सोना?

इन आंकड़ों के आधार पर अलग-अलग देशों में सोने की कीमतों में अंतर जरूर दिखाई देता है, लेकिन केवल इन दरों को देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि विदेश में सोना खरीदना हमेशा भारत से सस्ता पड़ता है। इसके पीछे विदेशी मुद्रा विनिमय दर, स्थानीय टैक्स, आयात शुल्क, जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य खर्च भी जिम्मेदार होते हैं।

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।