सीएम योगी का बड़ा ऐलान: 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

Aug 25, 2026 - 19:41
 0  3
सीएम योगी का बड़ा ऐलान: 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि अगले छह महीनों के भीतर 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को आयोजित एक कार्यक्रम में की, जहां कृषि विभाग के 3,446 प्राविधिक सहायकों और मंडी परिषद के 126 नवचयनित मंडी सचिवों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

CM Yogi Adityanath job announcement Lucknow:मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को बिना किसी सिफारिश और लेनदेन के नौकरी दे रही है। उन्होंने दावा किया कि अब तक राज्य सरकार 9.30 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है और इन नियुक्तियों पर कोई सवाल नहीं उठा सकता।

पिछली सरकारों पर साधा निशाना

सीएम योगी ने विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती प्रक्रियाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां होती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय नौकरी के नाम पर वसूली होती थी और युवाओं को भटकना पड़ता था। कई मामलों में अदालतों को हस्तक्षेप करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने नकल माफिया और भर्ती घोटालों पर सख्ती से कार्रवाई की है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी बनी है।

कानून-व्यवस्था और कृषि पर भी बोले

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान एक बीमार राज्य के रूप में होती थी, जहां किसान परेशान रहते थे और कानून-व्यवस्था कमजोर थी। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार में हालात बदले हैं और अब किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र में किए गए सुधारों का भी जिक्र किया और कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और युवाओं दोनों के हित में लगातार काम कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।