MP: रीलबाज युवक ने गर्लफ्रेंड से कार पर बनवाए 3,400 kiss , वायरल रील ने पहुंचाया थाने
MP: रीलबाज युवक ने गर्लफ्रेंड से कार पर बनवाए 3,400 kiss , वायरल रील ने पहुंचाया थाने
Gwalior kissing car police action news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी कार को ‘किसिंग कार’ बना दिया। लाइक्स और व्यूज के चक्कर में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से कार पर हजारों लिपस्टिक के निशान बनवाए, लेकिन यह शौक उसे भारी पड़ गया और आखिरकार पुलिस तक मामला पहुंच गया।
car covered with lipstick kiss marks viral case:
वायरल रील के लिए बनाई ‘किसिंग कार’
जानकारी के मुताबिक, थाटीपुर स्थित कबीर आश्रम निवासी आदित्य सिंह सिकरवार ने अपनी कार (एमपी 07 सीसी 9452) पर अपनी महिला मित्र से गहरे लाल रंग की लिपस्टिक से करीब 3,400 से ज्यादा किस प्रिंट बनवाए। इसके बाद उसने इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लाखों व्यूज मिल गए।
gwalior kissing car police action news
ट्रैफिक पुलिस की नजर में आया मामला
रील वायरल होने के बाद यह मामला ट्रैफिक पुलिस की नजर में आ गया। गोला का मंदिर यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम युवक के घर पहुंची और कार को जब्त कर थाने ले आई। युवक ने पहले ही अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था, लेकिन उसे थाने आना पड़ा।
5,500 रुपए का चालान, फिर कराई सफाई
MP viral reel youth fined by traffic police: पुलिस ने बिना अनुमति वाहन के स्वरूप में बदलाव करने और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में युवक पर 5,500 रुपए का जुर्माना लगाया। इसके बाद उसे बाल्टी और पोछा थमाकर कार पर लगे सभी लिपस्टिक निशान खुद साफ करने को कहा गया। पूरी तरह सफाई कराने के बाद ही उसे छोड़ा गया।
व्यूज के चक्कर में पड़ी मुसीबत
पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पेशे से एसी मैकेनिक है और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए उसने यह तरीका अपनाया था। वीडियो को करीब 5.5 लाख व्यूज मिलने के बाद उसका उत्साह बढ़ गया था, लेकिन सड़क पर इस तरह की हरकत करना उसे भारी पड़ गया।
What's Your Reaction?