42 वर्ष 8 माह की शिक्षा सेवा के बाद धनपति मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई,घरभरा विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह,
42 वर्ष 8 माह की शिक्षा सेवा के बाद धनपति मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई,घरभरा विद्यालय में आयोजित हुआ विदाई समारोह,
रवि शुक्ला
सीधी जिले के मझौली जनपद क्षेत्र अंतर्गत घरभरा विद्यालय के शिक्षक धनपति मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री मिश्रा के दीर्घकालीन शिक्षा सेवा कार्यों को याद करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्ति प्रचार्य एवं बीईओ लक्ष्मीकांत शर्मा, अध्यक्षता रामप्रसाद तिवारी ने की और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर संजीव त्रिपाठी रहे, अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वहीं घरभरा विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं विदाई गीत प्रस्तुत कर समारोह को भावुक बना दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य गिरिजा प्रसाद (जीपी) तिवारी ने श्री धनपति मिश्रा की सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कई वर्षों तक विद्यालय में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से विद्यार्थियों को शिक्षा दी। उन्होंने विद्यालय को संजोकर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य ने श्री मिश्रा को संघर्षशील, ईमानदार और उत्कृष्ट व्यक्तित्व का धनी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।
शाल-श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित
समारोह के दौरान धनपति मिश्रा को विद्यालय के सभी शिक्षकों, अन्य विद्यालयों से आए शिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों की ओर से शाल, श्रीफल एवं देवी-देवताओं की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भी शाल एवं श्रीफल से स्वागत किया गया। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक धनपति मिश्रा ने भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान उनके लंबे शिक्षा सेवाकाल को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके योगदान की सराहना की।
42 वर्ष 8 माह 10 दिन की रही सेवा
धनपति मिश्रा ने शिक्षक के रूप में कुल 42 वर्ष 8 माह 10 दिन तक अपनी सेवाएं दीं। इनमें से उन्होंने घरभरा विद्यालय में लगातार 36 वर्ष 2 माह 10 दिन तक सेवा प्रदान की। इतने लंबे समय तक एक ही विद्यालय में सेवा देने के कारण विद्यालय से उनका गहरा जुड़ाव रहा, जिसे विदाई समारोह के दौरान वक्ताओं ने विशेष रूप से रेखांकित किया।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य नीता कोल, बीएसी चंदेश्वरी तिवारी, क्षत्रमणि पांडेय एवं सेवानिवृत्त शिक्षक तुलसी मिश्रा रहे, घरभरा विद्यालय के शिक्षकों में सूर्यकांत शुक्ला, त्रिगुणेश शुक्ला,जितेंद्र कुररिया, विजय अहरवार,पंकज तिवारी,नीरज नामदेव,मंजुला गुप्ता,अंजली श्रीवास्तव रहे,प्राचार्य संतोष सिंह, शिक्षक शैलेन्द्र सिंह, शिक्षिका अजीता द्विवेदी, अरुण सिंह (पप्पू), सेवानिवृत्त शिक्षक रामलखन तिवारी, सरपंच गंगा तिवारी ग्राम पंचायत चौहानन टोला, शिक्षक रामकरण पांडेय, त्रयंबकेश शुक्ला, उर्मिला शुक्ला, सरस्वती विद्यालय घरभरा के आचार्य एवं छात्र,माध्यमिक विद्यालय देवरी एवं महखोर विद्यालय के शिक्षक, जिला शिक्षा विभाग सीधी के एपीसी सुजीत मिश्रा, मड़वास हायर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षक, बीआरसीसी कार्यालय से प्रकाश द्विवेदी,सुभाष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?