बुजुर्ग के पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी निलंबित, सीधी कलेक्टर ने की कार्यवाही,मामले की जांच जारी

सीधी जिले के ग्राम माटा में बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाले पटवारी का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर पटवारी नीलेश नामदेव को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Sep 9, 2026 - 12:34
 0  90
बुजुर्ग के पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी निलंबित, सीधी कलेक्टर ने की कार्यवाही,मामले की जांच जारी
Sidhi News: बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी निलंबित

बुजुर्ग के पीठ पर बैठकर नाला पार करने वाला पटवारी निलंबित, सीधी कलेक्टर ने की कार्यवाही,मामले की जांच जारी 

सीधी। जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।

मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ravi Shukla रवि शुक्ला एक अनुभवी ग्राउंड रिपोर्टर हैं, दैनिक अखबारों और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है.रवि शुक्ला की मुख्य विशेषज्ञता हाइपर लोकल क्राइम, क्षेत्रीय राजनीति, प्रशासनिक,शिक्षा, फैसलों और ग्रामीण विषयों (खेती-किसानी) की ग्राउंड जीरो से तथ्यपरक रिपोर्टिंग करने में अच्छा अनुभव है।