51 रुपये में Jio का धमाकेदार ऑफर: मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें पूरी डिटेल
रिलायंस जियो का नया ₹51 प्रीपेड प्लान चर्चा में है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ 3GB 4G डेटा मिलता है। जानें कौन ले सकता है इस ऑफर का फायदा और पूरी शर्तें।
51 रुपये में Jio का धमाकेदार ऑफर: मिलेगा अनलिमिटेड 5G डेटा, जानें पूरी डिटेल
बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और किफायती ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी सिर्फ 51 रुपये में अनलिमिटेड 5G इंटरनेट डेटा दे रही है, जिससे यूजर्स कम खर्च में हाई-स्पीड इंटरनेट का फायदा उठा सकेंगे।
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के साथ-साथ 3GB 4G डेटा भी दिया जाता है। हालांकि इस प्लान की वैलिडिटी अलग से नहीं होती, बल्कि यह यूजर के बेस प्लान की वैलिडिटी के अनुसार काम करता है।
किन यूजर्स को मिलेगा फायदा?
यह ऑफर सभी जियो यूजर्स के लिए नहीं है। इसका लाभ केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जो:1.5GB डेली डेटा वाले प्रीपेड प्लान का इस्तेमाल करते हैं,जिनका बेस प्लान कम से कम 1 महीने की वैलिडिटी वाला है,और जिनके पास 5G सपोर्ट करने वाला स्मार्टफोन है, इसके अलावा यूजर को Jio के 5G कवरेज एरिया में होना जरूरी है।
कैसे करें चेक 5G कवरेज?
यूजर्स अपने क्षेत्र में 5G उपलब्धता जांचने के लिए MyJio ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐप यह भी बताता है कि आपका डिवाइस 5G सपोर्ट के लिए एलिजिबल है या नहीं।
What's Your Reaction?