सीधी के मनोज चौहान बने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव, विन्ध्य के लिए कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

सीधी के मनोज चौहान बने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव, विन्ध्य के लिए कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि



सीधी के मनोज चौहान बने एआईसीसी के राष्ट्रीय सचिव, विन्ध्य के लिए कांग्रेस की बड़ी उपलब्धि

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी

हरियाणा का सह प्रभारी का भी अहम दायित्व


सीधी
किसी भी क्षेत्र में निष्ठा और ईमानदारी के साथ निरंतर प्रयास से सफलता अंततः एक दिन अवश्य मिलती ही है, कई बार लक्ष्य बड़ा होने पर जरा वक्त जरूर लगता है पर उसके लिए निरंतर निष्ठा और साहस के साथ शांति प्रिय तरीके का धैर्य भी परम आवश्यक है। 
बात यदि राजनीति के क्षेत्र की हो तो इसके मैदान में तो धैर्य, निष्ठा, लगन, विश्वसनीयता और इसके निरंतरता ही की सबसे अधिक कठोर परीक्षाएं देनी पड़ती हैं।
हम बात यहां राजनीति के क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के उस युवा चेहरे मनोज चौहान की कर रहे हैं जिनको हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से राष्ट्रीय सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी का पद सौंपा गया है।
इसके साथ-साथ उन्हें हरियाणा का सह प्रभारी जैसा महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपा गया है।


दो दशकों से अधिक कर रहा है संघर्ष

 
जिला मुख्यालय के दक्षिण करौंदिया, मुठिगवां से ताल्लुक रखने वाले मनोज चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से अपने एलएलबी की पढ़ाई के दौरान वर्ष 2003 में एनएसयूई से राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस और देश की राजनीति को एक जुनून और मिशन के रूप में आत्मसात किया। वो वर्ष 2009, 2010, 2011 में भारतीय युवा कांग्रेस के संगठन के चुनावों में क्रमशः झारखंड, राजस्थान व उत्तरप्रदेश के प्रदेश प्रभारी रहे जबकि 2015 से 2018 तक मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव भी रहे। उसके बाद वो 2018 व 2023 में एआईसीसी के सदस्य चुने गये।

मनोज चौहान की पार्टी के प्रति लगन, निष्ठा तथा समर्पण को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की तरफ़ से 2017 में दिल्ली व 2022 में नागालैण्ड के कांग्रेस के संगठन के चुनावों के लिए प्रदेश प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारियां भी सौंपी गईं। अभी हाल ही में 2024 के लोकसभा के चुनाव में उन्हें आन्ध्रप्रदेश का एआईसीसी पर्यवेक्षक भी बनाया गया था। इसके अलावा वो दर्ज़न भर राज्यों में एआईसीसी की तरफ़ से बतौर पर्यवेक्षक के रूप में काम कर चुके हैं और अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा के प्रभारी बनाये गये हैं।
बताते चलें कि मनोज चौहान 2018 से 2023 तक सर्वोच्च न्यायालय में छत्तीसगढ़ सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रह चुके हैं।

2013 में विधानसभा चुनाव में रहे सुर्खियों में


वर्ष 2013 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान सीधी विधानसभा सीट से मनोज चौहान को टिकट मिलने की सुर्खियां पार्टी के भीतर काफी वजनदार तरीके से बनी रहीं क्योंकि उस वक्त तक उनका पार्टी के भीतर 10 वर्षों से अधिक का कार्यकाल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की नजर में उन्हें इस काबिल समझने लगा था। जिले में कांग्रेस समर्थकों का एक बड़ा खेमा आने वाले भविष्य के चुनावों में भी उन्हें इसी नजर से देखता है।


कुं. अर्जुन सिंह के बाद संगठन में बड़ी उपलब्धि


बात यहां यदि कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में विंध्य और सीधी जिले के नेताओं को लेकर की जाए तो अतीत के दशकों में कुंवर अर्जुन सिंह ही वो शख्सियत थे जो ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद का निर्वहन किए थे उसके बाद ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के बड़े पदों में सचिव जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मनोज चौहान को सौंपी गई है।
कांग्रेस जैसे सैकड़ों साल पुरानी पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के भीतर ऐसे पद पर कार्य करने का अवसर मिलना किसी भी कांग्रेसी और उसे इलाके के लिए अपने आप में एक महत्वपूर्ण और गौरव की बात होती है।


हरियाणा चुनाव के बाद और बढ़ेगा कद

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जहां मनोज चौहान को राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ हरियाणा का सह प्रभारी का दायित्व सौंपा है, वहीं जिस तरह की सर्वे रिपोर्ट हरियाणा को लेकर मीडिया में आ रही है उसके मुताबिक यदि कांग्रेस वहां अपनी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनाने में सफल होती है तो निश्चित तौर पर सह प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी निभाने के कारण मनोज चौहान का कद पार्टी के भीतर और भी ज्यादा बढ़ेगा और उन्हें एक कुशल संगठक के रूप में भी मान्यता मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ