कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा व विशाल ट्रैक्टर रैली 20 को

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा व विशाल ट्रैक्टर रैली 20 को


कांग्रेस की किसान न्याय यात्रा व विशाल ट्रैक्टर रैली 20 को
 


सिंगरौली- रविवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निदेशानुसार प्रदेश स्तरीय निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा एवं विशाल ट्रैक्टर रैली के आयोजन के क्रियान्वयन के तहत मध्यप्रदेश कांग्रेस एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव रणविजय सिंह के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर की तैयारी बैठक अरविन्द सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) की अध्यक्षता में कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेतागणों की उपस्थिति में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रणनीति बनाते हुए तय किया गया कि किसान न्याय यात्रा के तहत किसानों के साथ विशाल ट्रैक्टर रैली शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस दो दिशाओं से अलग अलग निकालते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर पहुंचकर घेराव कर एक साथ ज्ञापन सौपेगी। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में शहर के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर किसानों एवं कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण गनियारी में सनशाइन स्कूल के पास करते हुए किसान न्याय यात्रा में ऐतिहासिक विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ अंबेडकर चौक, मस्जिद चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचेगी। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों के ज्वलंत समस्याओं को लेकर ग्रामीण किसानों और कांग्रेस के पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण परसौना कन्वेयर चौराहा के पास करते हुए किसान न्याय यात्रा विशाल ट्रैक्टर रैली के साथ नौगढ़ कचनी मोड़ होते हुए यात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। किसान न्याय यात्रा के मुख्य अतिथि किसान न्याय यात्रा के प्रभारी सुखेंद्र सिंह बन्ना पूर्व विधायक मऊगंज होंगे। जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल एवं ग्रामीण अध्यक्ष ज्ञानेंद्र द्विवेदी द्वारा संयुक्त रूप से सिंगरौली के आम किसान भाइयों युवा बेरोजगारों विस्थापितों से अपील किया गया कि आप सभी उक्त नियत स्थान पर 20 सितंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे इस गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ आवाज उठाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उक्त बैठक में मधु शर्मा प्रदेश महामंत्री महिला कांग्रेस, बंतो कौर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम सिंगरौली, देवपति सिंह वैश्य ब्लॉक अध्यक्ष सासन, कृष्णा प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष नवानगर, चंद्रिका प्रसाद पांडेय ब्लॉक अध्यक्ष हिर्रवाह, शिव प्रसाद शर्मा ब्लॉक संगठन मंत्री हिर्रवाह, रविंद्र द्विवेदी के.डी. सिंह , मनोज दुबे, त्रिवेणी प्रसाद साहू उपाध्याय विद्यासागर वैश्य अध्यक्ष सेवादल शहर, अजय सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस, रामाशंकर सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस सहित सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ