पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं




पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता दिवस की दी शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का ले संकल्प:-अजय सिंह राहुल 

भारत की स्वतंत्रता और निर्माण में कांग्रेस का योगदान अविस्मरणीय: ज्ञान सिंह 

सीधी
जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा 78वा स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अध्यक्षता में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में उल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चुरहट विधायक अजय सिंह राहुल भैया ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी राष्ट्रगान का गायन किया गया।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष विधायक चुरहट अजय सिंह राहुल भैया ने समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों के लिए राष्ट्र के प्रति निष्ठा, कर्त्तव्य व शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का दिन है। उन सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करने दिन है जिनके बलिदान और योगदान से देश को आजादी मिली हम सभी को मिलकर आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले योद्धाओं के सपनों के भारत का निर्माण करना है 
अजय सिंह राहुल ने आगे कहा कि देश में सांप्रदायिक और नफरत फैलाने वाली ताकते हावी हो रही हैं ऐसे में हम सबको मिलकर एकता अखंडता और भाईचारे को बचाने का संकल्प लेना है हम सभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का संकल्प लें लोकतंत्र की रक्षा करने का दायित्व हम सब देश के नागरिकों पर है।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि आज का दिन उन महान क्रांतिकारियों को याद करने का दिन है जिन्होंने सुराज्य का बीज बोया देश की आजादी के लिए लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपनी कुर्बानियां दी है असम के महापुरुषों ने देशभक्ति की ताकत से एक साम्राज्यवादी सरकार को उखाड़ कर स्वतंत्र भारत की स्थापना की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि भारत की आजादी और राष्ट्र के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का अविस्मरणीय योगदान है आजादी के बाद विषम परिस्थितियों में कांग्रेस पार्टी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए कांग्रेस नेताओं ने महत्वपूर्ण योगदान किए हैं उद्योगों शैक्षणिक संस्थाओं स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना और हरित क्रांति के माध्यम से अनाज के मामले में देश को संपन्न बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए आज उन्हें सबके योगदान को याद करने का दिन है ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि हमें गरीबों मजलूमों और वंचितों के हितों के लिए संघर्ष करना है इस देश के भाईचारे और अमन को बचाने का संकल्प हम सब स्वतंत्रता दिवस पर लेते हैं।
जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन द्वारा किया गया। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्षद्वय आनंद सिंह रुद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व विधायक प्रतिनिधि भारत सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा नगर पालिका उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद वर्मा आनंद सिंह शेर आकाश सिंह रिंकू महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती कुमुदिनी सिंह श्रीमती नीलम सिंह महामंत्री विनोद मिश्रा नवीन सिंह ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री भूपेंद्र सिंह जय सिंह अखंड प्रताप सिंह संदीप उपाध्याय दादू संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रूबी सिंह कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव महिलानेत्री ममता सिंह शीलारानी साकेत गौरी साकेत शशिकला द्विवेदी विभा सिंह सीमा सिंह रीना सिंह तारा सिंह रेखा सिंह कृतिमा सिंह सुशीला सिंह महामंत्री अशोक कोरी दिलीप सितानी बृजेंद्रमणि अवधिया बांके मनोज सिंह रामेंद्र सिंह बाबा पूर्व युवा अध्यक्ष प्रकाश सिंह परिहार युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपक मिश्रा जान आलम गोविंद गुप्ता असलम खान बिलाल खान पंकज सिंह गोविंद सिंह रनशेर अली खान सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील सिंह विदेश सिंह मनोज तिवारी ब्लॉक अध्यक्षगण अरविंद तिवारी रविनाथ गोस्वामी लालवेंद्र सिंह विवेक सिंह दीपू पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल सहित सभी कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ