लोकतंत्र में आंदोलनों को लाठियों से कुचलना तानाशाही की पराकाष्ठा है- प्रदीप सिंह दीपू

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

लोकतंत्र में आंदोलनों को लाठियों से कुचलना तानाशाही की पराकाष्ठा है- प्रदीप सिंह दीपू




लोकतंत्र में आंदोलनों को लाठियों से कुचलना तानाशाही की पराकाष्ठा है- प्रदीप सिंह दीपू


सीधी
भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा नीट पेपर लीक नर्सिंग घोटाला एवं अग्नि वीर योजना सहित छात्र संघ के चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में किए जा रहे शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक सत्याग्रह पर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रयोग किये गए वाटर कैनन, आंसू गैस के गोले एवं लाठीचार्ज की बार्बर कार्यवाही को कांग्रेस पार्टी ने तानाशाही एवं कायरता की पराकाष्ठा करार दिया है। 
       मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने जारी प्रतिक्रिया में कहा है कि अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों एवं युवाओं के ऊपर आंसू गैस के गोले, वाटर कैनन एवं बर्बरता पूर्वक लाठी वर्षाकर भाजपा सरकार ने न केवल अपनी छात्र एवं युवा विरोधी घिनौनी मानसिकता का परिचय दिया है बल्कि तानाशाही एवं बर्बरता की सारी मर्यादा पार कर अंग्रेजी हुकूमत की याद को ताजा कर दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से किए जा रहे धरना प्रदर्शन एवं सत्याग्रह को लाठियां से कुचलना तानाशाही की पराकाष्ठा है। उन्होंने कहा कि आखिर आंदोलनक़ारी सरकार से क्या मांग रहे थे? नीट पेपर लीक रिजल्ट में धांधली, सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक इस सरकार की इलाज बीमारी बन चुकी है। प्रदेश का नर्सिंग घोटाला व्यापम घोटाले के बाद दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है, जिसमें प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री भी संलिप्त हैं। अग्निपथ योजना युवाओं के साथ बहुत बड़ा छलावा है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों एवं भविष्य के लिए आवाज उठाना क्या बीजेपी सरकार में अपराध हो गया है? क्या देश के छात्रों एवं नौजवानों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सत्याग्रह करने का संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार भाजपा सरकार ने छीन लिया है? कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा की अग्नि वीर योजना, नीट पेपर लीक एवं नारसिंह घोटाले में संलिप्त बीजेपी सरकार ने सीमा पर देश की सेवा करने वाले सैनिकों एवं लोगों का जीवन बचाने वाले डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ एवं युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ