भाजपा राज में परीक्षाओं पर शिक्षा माफिया का कब्जा छात्रों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़: -ज्ञान सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

भाजपा राज में परीक्षाओं पर शिक्षा माफिया का कब्जा छात्रों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़: -ज्ञान सिंह



भाजपा राज में परीक्षाओं पर शिक्षा माफिया का कब्जा छात्रों के भविष्य के साथ कर रहे खिलवाड़: -ज्ञान सिंह 

नर्सिंग घोटाले और नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

सीधी
प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले एवं पेपर लीक घोटालों को लेकर युवाओं को न्याय दिलाने प्रदेश कांग्रेस जीतू पटवारी निर्देशन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन, पुतला दहन आयोजित कर चिकित्सा मंत्री के इस्तीफे नर्सिंग घोटाला और नीट पेपर लीक की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया । धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे शिक्षा घोटालों से सत्तारूढ़ प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल में युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। भाजपा राज में परीक्षाओं पर शिक्षा माफिया का कब्जा है वो भाजपा की सह पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता पूरी तरह समाप्त हो गई है।परीक्षाओं के पेपर लीक होना इस सरकार में आम बात हो गई है। 
नीट परीक्षा का पेपर लीक हुआ 24 लाख बच्चों का भविष्य अंधेरे में धकेला गया है।  

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हुई है। पुलिस हवलदार, नर्सिंग घोटाला, डेयरी अधिकारियों, सूबेदार उपनिरीक्षक भर्ती में घपले हुये, वन रक्षक, आरटीओ विभाग में भर्ती में घपले हुये। पटवारी भर्ती घोटाला, प्राथमिक शिक्षक भर्ती घोटाला हुआ है।पेपर लीक का कलंक प्रदेश पर लगा है यह सरकार के संरक्षण के बिना संभव नहीं है। 
  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के नौजवानों के साथ खड़ी है हम उनके अधिकारों और न्याय की लड़ाई लड़ेंगे यह लड़ाई संसद से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता तब तक कांग्रेस पार्टी यह लड़ाई लड़ती रहेगी। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाठक ने किया। 

इन्होंने भी किया संबोधित


पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कमलेश सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती काजल वर्मा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह ब्लॉक अध्यक्ष यज्ञराज साहू इंटक अध्यक्ष विष्णु बहादुर सिंह

 धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद सिंह, शेर गांव विधानसभा प्रभारी नवीन सिंह हरिहर सोनी वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा महामंत्री जय सिंह अशोक कोरी अखंड प्रताप सिंह मनोज सिंह भूपेंद्र सिंह विनोद विश्वकर्मा बांके अवधिया अश्वनी सिंह भूपेंद्र सिंह नन्हे कृष्ण दास साकेत ओंकार सिंह करचूली कुमुदिनी सिंह विवाह सिंह सीमा सिंह सोनम सोनी मेनका सिंह प्रतिमा सिंह गौरी साकेत रेखा सोनी शीला साकेत सुशीला साकेत ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट लालवेंद्र सिंह रविनाथ गोस्वामी मोहम्मद हफीज लाला भाई असलम खान बिलाल खान राघव गुप्ता प्रद्युम्न मिश्रा सहित कांग्रेस पदाधिकारी युवा कांग्रेस एनएसयूआई महिला कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता सहित आमजन शामिल रहे


ज्ञापन की प्रमुख मांगे


मध्यप्रदेश में नर्सिंग कॉलेज की मान्यता संबंधी बड़ा घोटाला हुआ है जिसमें अस्तित्वहीन नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता एवं नर्सिंग कॉलेज से संबंधित छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किए जाने की घटना विस्तृत रूप से उजागर हुई है जिसमें मध्यप्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उक्त नर्सिंग घोटाले में प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के कार्यकाल की घटनाएं उजागर हुई है जिसके लिए मंत्री श्री सारंग सीधे सीधे जिम्मेदार है लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि मंत्री श्री विश्वास सारंग आज भी अपने पद पर काबिज हैं उपरोक्त नर्सिंग कॉलेज घोटाला छात्र-छात्राओं के भविष्य के अंधकारमय करने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग के मुख्य अपर सचिव मोहम्मद सुलेमान, तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत बरबडे सहित कई अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हो रही है । ऐसी स्थिति में प्रदेश में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों सहित आम जनता में भारी रोष व्याप्त है अतः महामहिम आपसे निवेदन है कि प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले जैसे कलंक की सम्पूर्ण जांच कराकर कार्यवाही की जावे एवं जांच पूर्ण होने के पूर्ण प्रथम दृष्टा अपराध में संलिप्त प्रतीत हो रहे प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री विश्वास सारंग, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान एवं श्री निशांत बरबडे को तत्काल निलंबित कर जांच कार्यवाही कराई जावे एवं मंत्री विश्वास सारंग को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जावे जो कि न्यायोचित होगा   
देश भर में आयोजित मेडिकल में प्रवेश हेतु नीट परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई, नीट परीक्षा का पेपर लीक कराया गया,जिसके कारण 24 लाख छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो गया लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार उक्त घोटाले को नकारती रही | लेकिन खुलासा होने पर घोटाले की सच्चाई को स्वीकार करना पड़ा और उक्त मामले सी.बी.ई जाँच करनी पड़ी | लेकिन सरकार के शिक्षा मंत्री ने इसकी जबाबदारी नहीं ली | कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार की सह पर नीट परीक्षा में धांधली की गई,कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केन्द्रीय शिक्षा मंत्री तत्काल अपने पद से त्याग पत्र दे | और उक्त मामले में सुप्रीमकोर्ट से जाँच कराई जाए |

किसान संगठन की ओर से फसलो के न्यूतम समर्थन मूल्य के लिए क़ानूनी गारंटी की मांग विगत कई वर्षो से की जा रही है | पूर्व में किसानो के आन्दोलन से डर कर लगभग तीन वर्ष पूर्व मोदी सरकार द्वारा लागू किये गए काले किसान कानूनों को वापस लिया गया था एवं किसानो को उनकी फसलो पर न्यूतम समर्थन मूल्य देने का वादा मोदी सरकार द्वारा किया गया था | लेकिन आज तक वादे को पूरा नहीं किया गया और आज देश भर का किसान पुनः आन्दोलन कर न्यूतम समर्थन मूल्य के लिए क़ानूनी गारंटी चाहता है | अत : मोदी सरकार से किसानो को उनकी फसलो पर न्यूतम समर्थन मूल्य का कानून गारंटी दिलाई जाए |

सीधी जिले की बिजली व्यवस्था लचर है बड़े पैमाने में बिजली कटौती की जाती है, ग्रामीण अंचल में खम्भे में तार लगे है लेकिन विद्युत् आपूर्ति नहीं की जा रही है | लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है | ट्रांसफार्मर जले हुए है,मनमाना बिजली बिल की बसूली हो रही है | अत : ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाये,मनमाना बिजली बिल की वसूली पर रोक लगाई जाये एवं विद्युत् आपूर्ति बहाल की जाए |

ग्रामीण एवं शहरी अंचल में शुद्ध पेयजल की भारी असुविधा है, हैंडपंप ख़राब हैं, जल प्रदाय योजनायें बंद पड़ी हैं,हैंडपंप मरम्मत का कार्य PHE के द्वारा अत्यंत धीमी गति से ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से चल रहा है | हैण्डपम्पो में पाइपराइजर की कमी रहती है | मैकैनिको द्वारा बताया जाता है की विभाग में सामग्री नहीं है | जिस वजह से सुधार नहीं हो रहा है | ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर खराब पड़े हैंडपंपों में तत्काल सुधार कराया जाये एवं बंद पड़ी नल जल योजनाओं को तत्काल प्रारंभ कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए |

सीधी सिंगरौली मार्ग बिगत 15 वर्षो से निर्माणधीन है जो आज तक नहीं बन सका, वर्तमान में भी कार्य अंत्यंतधीमी गति से चल रहा है,और सड़क निर्माण कमीशन खोरी की भेट चढ़ गया है | अत : कमीशन खोरी बंद कर निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए |


ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन परियोजना में भूमि अधिग्रहण करते समय शासन द्वारा सभी को रोजगार देने का कानून बनाया गया था किंतु बाद में 19-11-19 के पूर्व अधिग्रहित भूमि स्वामियों के आश्रितों को रोजगार देने का प्रावधान किया गया वर्तमान में अब उस परियोजना में किसी को भी रोजगार उपलब्ध कराने में रेलवे विभाग ने असमर्थता व्यक्त की है एक ही परियोजना में कुछ लोगों को रोजगार देना और बाकी को रोजगार से वंचित करना शासन का दोहरा रवैया,और स्थानीय सांसद विधायक की अकर्मण्यता दर्शाता है रेल परियोजना में अधिग्रहित भूमि स्वामियों के सभी आश्रितों को रोजगार दिलाया जाए |

ललितपुर से सिंगरौली रेल लाइन परियोजना का कार्य लगभग बंद है | उक्त परियोजना के लिए केंद्र सरकार बजट का आवंटन नहीं कर रही है | बजट आवंटित कर परियोजना का कार्य में तेजी लाई जाए | 

सीधी जिले का RES विभाग अपने घोटालो के लिए चर्चित है | विभिन्न निर्माण कार्यो में भारी भ्रष्टाचार कर करोडो का घोटाला किया गया है | एक ही कार्य के लिए कई बार भुगतान किया गया है | कागजो पर अमृत सरोवर बनाकर फर्जी भुगतान कर दिया | चेक डैम , स्टॉप डैम सुदूर सड़क के निर्माण के नाम पर फर्जीवाडा किया गया है | कांग्रेस पार्टी RES विभाग में हुए फर्जीवाड़े की उच्चस्तरिय जाँच की माँग करती है |

सीधी से टिकरी मार्ग में भुईया नदी के पास मोड़ में लगातार हादसे हो रहे है कई लोग अपनी जान गवा चुके है उक्त मोड पर सड़क का चौड़ीकरण किया जाये जिससे हादसे न हो |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ