MP में महिला को तालिबानी सजा,5 लोंगों ने पकड़ा हाथ, एक ने लाठियों की करने लगा बरसात,जानिए क्या है मामला

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

MP में महिला को तालिबानी सजा,5 लोंगों ने पकड़ा हाथ, एक ने लाठियों की करने लगा बरसात,जानिए क्या है मामला



MP में महिला को तालिबानी सजा,5 लोंगों ने पकड़ा हाथ, एक ने लाठियों की करने लगा बरसात,जानिए क्या है मामला



MP Crime News in Hindi: मध्य प्रदेश-एमपी में एक बहुत ही ज्यादा शर्मनाक मामला सामने आया है। पीले रंग की साड़ी पहनी महिला को तालिबानी सजा दी गई। पांच-पांच लोगों ने महिला का हाथ पकड़ा फिर छठे आदमी ने महिला पर जमकर लाठी से बरसात कर दी।

पीड़ित महिला बार-बार रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उसपर लगातार लाठी की बरसात होती रही। महिला की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की गई। हैरानी की बात रही कि लोग चश्मदीद बनकर पूरा तमाशा देखते रहे और किसी ने भी महिला को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस का ऐक्शन मोड भी शुरू हो गया है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला एमपी के धार जिले में टांडा पुलिस थाने के अंतर्गत सामने आया है। महिला की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई पर कई सवाल भी खड़ हो रहे हैं।

पिटाई के दौरान महिला आरोपियों के चुंगल से छुटने की भरपूर कोशिश करते हुए नजर आ रही थी, लेकिन आरोपियों के जुल्म से बचने में पीड़ित महिला की सारी कोशिशें असफल साबित हुई। महिला को बचाने की जगह लोग महिला की पिटाई का वीडियो बनाते रहे।

पुलिस सूत्रों की बात मानें तो इस शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी का नाम नूर सिंह है। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश में कई टीमें भी गठित की है और छापेमारी की कार्रवाई जारी है।


मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस हमलावर


महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार पर कांग्रेस हमलावर हुई है। एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है।

आरोप था कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कहना था कि महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने पर इस घटना ने एक बार फिर बीजेपी शासन में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। चिंता जताई कि महिलाओं पर अत्याचार मामले में मध्य प्रदेश पहले नंबर पर है।

पटवारी ने मांग की है कि इस घटना की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होने चाहिए ताकि पीड़ित महिला को प्राथमिकता से न्याय मिल सके। कहना था कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

वीडियो वायरल के बाद पुलिस का सख्त ऐशन


महिला के साथ बेरहमी से पिटाई के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अरोपियों की पहचान कर ली गई। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश देने में जुट हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ