Sidhi News:7 आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News:7 आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



Sidhi News:7 आदिवासी छात्राओं के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार



सीधी

 एक बेहद ही शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। 
 7 लड़कियों के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है आरोपियों ने भोली भाली छात्राओं को पहले स्कॉलरशिप दिलाने के नाम से अपने झांसे में लिया और फिर बारी-बारी से सात छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना का अंजाम दिया गया आरोपी ने 5 महीने में 7 लड़कियों से घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है।

 पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को लूट के मोबाइल उपलब्ध कराने वाले अन्य साथियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं 5 पीड़ित छात्राओं की पहचान हो चुकी है 2 अन्य की तलाश की जा रही है।
बृजेश प्रजापति जानकारी आवाज बदलने के ऐप (मैजिक एप) के जरिए
 लड़की की आवाज बदलकर बात करता था और पीड़ित छात्राओं से कहता था की हमारा एक लड़का इस जगह में आ रहा ,जब छात्राएं उस बताए जगह पर पहुंच जाती थीं इसके बाद आरोपी सुनसान जगह पर ले जाकर घटना को अंजाम दिया जाता था,

छात्राओं को रंजना मैडम के नाम से कॉल जाता था। जिसमें स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर सुनसान जगह पर बुलाया जाता फिर एक लड़के के साथ जाने के लिए कहा जाता था। वहां से लड़का लड़की को उठाता था और किसी अनजान जगह में ले जाकर दुष्कर्म करता था। यह एक बार नहीं हुआ है बल्कि कई बार इस प्रकार की घटनाएं हुई है और 7 छात्राओं के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। 


इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

 आरोपी 1. बृजेश प्रजापति पिता ददुल्ला प्रजापति उम्र 30 साल निवासी अमरवाह थाना जमोड़ी जिला सीधी।

2. संदीप पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 21 वर्ष निवासी मड़वास थाना मझौली

3 राहुल पिता वंशगोपाल प्रजापति उम्र 24 वर्ष निवासी मड़वास थाना मझौली

4. लवकुश प्रजापति पिता मंगल प्रसाद प्रजापति उम्र 23 वर्ष निवासी मड़वास को गिरफ्तार कर लिया गया है 
सीधी पुलिस ने कहा कि वैधानिक रूप से कार्रवाई की जा रही है और पूछताछ भी की जा रही है। पीड़ित 5 छात्राओं का पहचान की जा चुकी है। फिलहाल 2 छात्राओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी ब्रजेश प्रजापति (30) की दो शादियां हुईं हैं। उसने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। दूसरी पत्नी से उसे एक बच्ची है। वह मजदूरी का काम करता है। वह पढ़ा लिखा नहीं उसने यूट्यूब पर आवाज बदलने वाली एप की जानकारी ली और इसके बाद से उसने छात्राओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। आरोपी लड़कियों से बात करने के लिए अलग अलग मोबाइल फोन की उपयोग करते थे, 4 आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।


व्हाट्सएप ग्रुप से निकालता था नंबर

मुख्य आरोपी बृजेश ने सीधी के एक सरकारी कॉलेज के व्हाट्सएप ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकालता फिर यहीं से यह घिनौना खेल शुरू होता ,आरोपी बृजेश दोस्तो के साथ मिलकर एक एक कर छात्राओं को फोन करता आरोपी कॉलेज की टीचर का नाम इस्तेमाल करते ताकि छात्राओं को किसी तरह का संदेह न हो,इसलिए उन्हें स्कॉलरशिप का झांसा दिया जाता था जब छात्राएं आरोपियों के के झांसे में आ जाती तो उन्हें अनजान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म किया जाता।


मुख्य आरोपी तक इस तरह पहुंची पुलिस 


पुलिस में शिकायत करने वाली एक पीड़िता ने बताया कि उसके साथ बलात्कार करने वाले आरोपी के दोनों हाथों पर जलने की निशान है,इससे पुलिस को मुख्य आरोपी तक पहुंचने में आसानी हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ