Sidhi News: 30 वर्षीय कियोस्क संचालक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस,जानिए पूरी खबर

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Sidhi News: 30 वर्षीय कियोस्क संचालक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस,जानिए पूरी खबर



Sidhi News: 30 वर्षीय कियोस्क संचालक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस,जानिए पूरी खबर 



 सीधी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महराजपुर गांव में 30 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या होने के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। वहीं पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 का मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुटी हुई है। पुलिस का मानना है कि जो भी आरोपी होंगे उनकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी। 
जानकारी के अनुसार अजय प्रजापति पिता समयलाल 30 वर्ष की लाश महराजपुर एवं कुकुड़ीझर के बीच लोहारीटोला में मिली है। जहां कि लाश के साथ मोटरसायकल भी बरामद हुई है। मालूम हो कि कियोस्क संचालक मृतक अजय प्रजापति की मौत को लेकर क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की जानकारी मिलते ही जन प्रतिनिधियों ने चीर घर में पहुंचे थे। घटना की वजह क्या है यह समझ से परे है लेकिन यह माना जा सकता है कि अवैध संबंध को लेकर भी हत्या होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस जांच करेगी तभी स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या की वजह क्या है। इस संबंध में कोतवाली नगर निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय ने कहा कि पूरे मामले की जांच हो रही है। जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। 

जो भी दोषी हों उनकी तत्काल हो गिरफ्तारी: रिंकू 

इस घटना की जानकारी मिलते ही आकाश चौहान रिंकू जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी मौके पर पहुंचे वहीं मर्चुरी में भी वह पहुंचकर स्पष्ट जांच की मांग कर रहे हैं। उन्होने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह बाहर प्रवास में हैं। उनके निर्देश पर मैने कोतवाली में पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराए हैं। साथ ही चीर घर में पहुंचने सहित अंतिम संस्कार के लिए रवाना किए हैं। श्री ङ्क्षसह ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय है जो भी दोषी हैं उन पर तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए। 
बाक्स 

घटना ह्रदयविदारक, दोषियों पर हो कार्यवाही: धर्मेन्द्र 

इस संबंध में जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार भी मर्चुरी में पहुंचकर दोषियों पर कार्यवाही की मांग किए हैं। पुलिस प्रशासन से आग्रह भी किए हैं कि इसमें जो भी दोषी हों, मामला पंजीबद्ध तो हो गया लेकिन उन्हें बक्सा नहीं जाना चाहिए। उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। इस तरह का अंजाम देने वालों पर कठोर कार्यवाही की भी मांग की गई है। 

मेरे पुत्र के हत्यारों की हो शीघ्र गिरफ्तारी: समयलाल

रोते-बिलखते हुए जिस पिता ने अपने पुत्र को खो दिया उसने पुलिस से मांग की है कि अब हमारा पुत्र नहीं रहा लेकिन जो भी हत्यारे हैं उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हो जाए, तभी निष्पक्ष न्याय माना जाएगा। पिता ने कहा कि एक पुत्र को खाने का बदला हत्यारों की गिरफ्तारी से ही मानी जाएगी। 

शीघ्र होगी दोषी हत्यारों की गिरफ्तारी:डीएसपी


इस संबंध में डीएसपी गायत्री तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी। उसमें जो भी दोषी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा। फिलहाल हत्या का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस के सिकंजे में आएंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ