IPl से ये टीमें हो चुकी है बाहर,मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता एक भी मैच

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

IPl से ये टीमें हो चुकी है बाहर,मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता एक भी मैच



IPl से ये टीमें हो चुकी है बाहर,मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता एक भी मैच


इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL) 2022 में 15वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार हुई है। आईपीएल 2022 से जुड़ी नई टीमों के साथ युवा कप्तान से जुड़ी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। वही आईपीएल की सबसे सफल दो टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) का इस साल आईपीएल में प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

आईपीएल के खिताब के मामले में मुंबई इंडियंस के पास कुल पांच आईपीएल खिताब है तो वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पास चार पर आईपीएल खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। लेकिन इस आईपीएल सीजन में दोनों ही टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। जिसके बाद अब दोनों टीम की प्ले ऑफ तक पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म है।

मुंबई इंडियंस ने नहीं जीता IPL 2022 में एक भी मैच

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस टीम ने एक भी मैच अभी तक अपने नाम नही किया है। कप्तान रोहित शर्मा ( Rohit Sharma) इस बार अपना कप्तानी का जादू नही दिखा पाए है। मुंबई इंडियंस अब तक कुल 6 मैच खेल चुकी हैं साथ ही सभी मैच में हार का समाना किया है। जिसके बाद टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अब न के बराबर हो गई है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 की प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे स्थित है। आईपीएल में अब तक टीम के प्रदर्शन को देखने के बाद कहा जा सकता है कि टीम प्ले ऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी।

चेन्नई सुपर किंग्स भी रेस से लगभग बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी IPL 2022 से लगभग बाहर होने की कगार पर है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीग अब तक अपने कुल छः मैच में एक ही जीत पाई है। लीग की शुरुआत में ही महेंद्र सिंह धोनी में कप्तानी छोड़ दी थी। जिसके बाद टीम को आईपीएल 2022 प्वाइंट टेबल पर नीचे से दूसरा स्थान मिला था। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स का इस बार टॉप चार तीन में पहुंचना लगभग न के बराबर है। टीम की परफॉर्मेंस के बाद कहा जा सकता है कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम टॉप चार में अपनी जगह नही बना पाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ