Dodmma Machine Gun: जानिए क्या है डोडम्मा मशीन गन की ताकत

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Dodmma Machine Gun: जानिए क्या है डोडम्मा मशीन गन की ताकत



Dodmma Machine Gun: जानिए क्या है डोडम्मा मशीन गन की ताकत



Know About Dodmma Machine Gun: साउथ इंडिया सिनेमा की नई मूवी KGF-2 के एक एक्शन सीन में मुख्य किरदार रॉकी एक बड़ी सी मशीन गन से फायरिंग करता नजर आ रहा है।

लगातार गोलियों की बौछार हो रही है, सामने पुलिस स्टेशन के इमारत की धज्जियां उड़ जाती है। पुलिस जीप हवा में उड़ रही है।

फिल्म में जिस मशीन गन को कन्नड़ भाषा में रॉकी ‘डोडम्मा’ यानी हिंदी में ‘बड़ी मां’ बुला रहे हैं, वो ब्राउनिंग एम1919 (Browning M1919) मशीन गन है। इसे अमेरिकन इंजीनियर जॉन ब्राउनिंग ने 1919 में बनाया था। यह .30 कैलिबर की मीडियम मशीन गन है। इसका इस्तेमाल 20वीं सदी में काफी ज्यादा हुआ था। भारत-चीन युद्ध, द्वितीय विश्व युद्ध, कोरियन युद्ध और वियतनाम युद्ध में समेत बीसियों लड़ाइयों में उपयोग किया गया है।

ब्राउनिंग एम1919 (Browning M1919) मशीन गन को जमीन पर ट्राइपॉड पर रखकर चला सकते हैं। जमीन में छोटे बाइपॉड के साथ चलाया जा सकता है। इसे टैंक, हेलिकॉप्टर पर भी तैनात किया जा सकता है। एंटी-एयरक्राफ्ट गन के रूप में फाइटर जेट को मार गिराने में उपयोग कर सकते हैं।


ब्राउनिंग एम1919 (Browning M1919) मशीन गन का उत्पादन 1919 से 1945 तक किया गया। दुनियाभर में कुल मिलाकर इसके 4.38 लाख से ज्यादा सेल हुई। इसके आठ वैरिएंट्स आए थे। हर वैरिएंट पिछले वाले से अपग्रेड होता थ। इसका वजन 14 किलोग्राम है, यानी एक आदमी इसे आसानी से उठाकर चल सकता है। बैरल की लंबाई 24 इंच थी।

ब्राउनिंग एम1919 (Browning M1919) मशीन गन से दुनिया की 10 प्रकार की गोलियां दागी जा सकती थी। इसका उपयोग कई युद्धों में बेहद शानदार तरीके से किया गया। शुरुआती वैरिएंट्स एक मिनट में 400 से 600 गोलियां दागते थे। आखिरी वाले वैरिएंट यानी AN/M2 की फायरिंग कैपेसिटी 1200 से 1500 गोली प्रति मिनट थी।

इसकी मजल वेलोसिटी यानी गोलियों के निकलने की गति 853 मीटर प्रति सेकेंड थी, करीब-करीब एक किलोमीटर प्रति सेकंड। मशीन गन की रेंज भी अपने समय के हिसाब से बहुत अच्छी थी। यह करीब डेढ़ किलोमीटर तक सफलता से निशाना लगा सकती है। कार्टिरेज यानी मैगजीन में 250 गोलियों की बेल्ट लगाई जाती थी।



क्रेडिट: India News

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ