पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर भारत ने रचा इतिहास,एक साथ 75000 से भी अधिक भारतीयों ने लहराया तिरंगा

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर भारत ने रचा इतिहास,एक साथ 75000 से भी अधिक भारतीयों ने लहराया तिरंगा



पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर भारत ने रचा इतिहास,एक साथ 75000 से भी अधिक भारतीयों ने लहराया तिरंगा



बिहार में शनिवार को 75,000 से अधिक लोगों ने एक साथ भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस तरह 18 साल पहले पाकिस्तान की ओर से बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास रच दिया गया।

तिरंगा लहराए जाने का यह रिकॉर्ड जगदीशपुर के तत्कालीन राजा व 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के नायकों में से एक वीर कुंवर सिंह की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में बनाया गया।

राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के साथ पूरे पांच मिनट तक तिरंगा लहराया गया। इस दौरान शाह के साथ केंद्रीय मंत्री आर के सिंह और नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी तथा उनके पूर्ववर्ती सुशील कुमार मोदी समेत बिहार के शीर्ष भाजपा नेता मौजूद थे।

उपस्थित लोगों को पहचान के लिए बैंड पहनाया गया और निगरानी के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के क्रम में कैमरा ट्रैप लगाया गया। कार्यक्रम स्थल तब लोगों की तालियों से गूंज उठा जब वहां लगे विशाल स्क्रीन पर झंडा लहराने वालों की संख्या 77,700 दिखी। पिछला विश्व रिकॉर्ड 56,000 पाकिस्तानियों द्वारा बनाया गया था, जिन्होंने 2004 में लाहौर में एक समारोह में अपना राष्ट्रीय ध्वज लहराया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ