आज महिलाएं आत्मनिर्भर है हर क्षेत्र में कर रही है मिशाल कायम- ज्ञान सिंह

Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

आज महिलाएं आत्मनिर्भर है हर क्षेत्र में कर रही है मिशाल कायम- ज्ञान सिंह



आज महिलाएं आत्मनिर्भर है हर क्षेत्र में कर रही है मिशाल कायम- ज्ञान सिंह


सीधी।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी आई टी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह चौहान द्वारा पार्टी की सक्रिय व वरिष्ठ महिला नेत्रियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम  मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह बाबा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मान कार्यक्रम में वरिष्ठ नेत्री श्रीमती कुमुदिनी सिंह, श्रीमती रंजना मिश्रा,श्रीमती शीला साकेत,श्रीमती गौरी साकेत,श्रीमती रीता सोनी,सीमा शर्मा व श्रीमती रेखा सोनी को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है। आज आर्थिक,सामाजिक,सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है।ये दिन इन्हीं उपलब्धियों को प्रणाम करने का दिन है। इसके अलावा इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरुकता फैलाना भी है ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।
कार्यक्रम में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी  के महामंत्री ज्ञान सिंह चौहान ने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। लेकिन कई बार उन्हें समाज में लैंगिक असमानता का व्यवहार झेलना पड़ता है। ऐसे में इस दिन महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में इनकी विशेष उपस्थिति रही संदीप उपाध्याय दादू, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री,ओमकार सिंह करचुली,अजय सिंह सेगर,सुंदर लाल सिंह,राजकुमार सिंह भयंकर,रामसिया यादव,अनुज सिंह सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ